जमशेदपुर: 10 मई को नमाज-ए-ईसा गौरी शंकर रोड कादरी मस्जिद जुगसलाई में संरक्षक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें संरक्षक हाजी इशाक अहमद एवं सुबैद आलम ने जुगसलाई ईदगाह इंतेजामिया (प्रबंधन) के लिए नई कमिटी का गठन किया. बैठक में उन्होंने यह आश्वस्त कराया कि जुगसलाई ईदगाह (पूर्व में नई मस्जिद जुगसलाई वर्तमान में कादरी मस्जिद) के अधीन है, जिसका नैतिक जिम्मेदारी कादरी मस्जिद कमिटी के अधीन वर्षों से रहा है. (नीचे भी पढ़े)
परन्तु साल में जो दो सामूहिक नमाज़ (इदुल्फित्र एवं ईदुलजुहा) जुगसलाई ईदगाह में अदा की जाती है के लिए कमिटी के गठन किया जाता है, जो पूर्णतः कादरी मस्जिद जुगसलाई के दायित्व में आता है. जुगसलाई ईदगाह कमिटी के गठन इस प्रकार से किया गया जिसमें अध्यक्ष हाजी मो फ़िरोज, उपाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर उर्फ राजू, सचिव राशिद करीम, आमिर खान, कोषाध्यक्ष आलमगीर आलम उर्फ राजा, मो कलीम, व सदस्य के रुप में परवेज अख्तर भोला, मो नज़ीर, मुबारक हुसैन, मो इक़बाल, मो शमशाद, मो नाज़िम, मो कैफ, मो मोहसिन, मो तुफैल, मो अफरोज, शाहबाज खान, इमामुल हक़ गद्दी को शामिल किया गया है
.








