चाकुलिया : चाकुलिया थाना में कांड संख्या 21/26 धारा 108 बीएनएस के मामले के अभियुक्त जुगितोपा गांव निवासी पियूष महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीयूष महतो के खिलाफ थाना में 6 मार्च को बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.








