जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को गरूड़बासा, राक गार्डेन सोसाइटी के निकट स्थित कैंडी फ्लौस स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिल गई है. सालों से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय मध्यम वर्गीय बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन से मान्यता मिलने के बाद अब इस क्षेत्र के निर्धन व होनहार बच्चों अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा कारण कि यहीं पर कक्षा वन से दशम तक की पढ़ाई पूरी हो जाएगी. स्कूल की सीबीएसई मान्यता मिलने पर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ प्राचार्य श्वेता सिंह, उप प्राचार्य संध्या त्यागी आदि ने प्रसन्नता जताई है.







