चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के हरनिया जंगल में सोमवार को पारंपरिक और संस्कृति के तहत वन देवी देवताओं की पूजा कर सेंदरा वीर पारंपरिक शिकार पर्व के लिए जंगल में प्रवेश किया. परंपरा के अनुसार पुजारी पुतु सबर ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई, इसके पश्चात सिंग बाजा बजाकर सेंदरा वीरों को जंगल में प्रवेश करने का संकेत दिया. (नीचे भी पढ़े)
सेंदरा वीर पारंपरिक हथियारों से लैस होकर शिकार खेलने के लिए जंगल में प्रवेश किया. इस मौके पर लोगों ने बताया कि 26 मई को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओड़िशा से आमंत्रित सिंन्ज सिंगराई मंडलियों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. इसअवसर पर माझी बाबा राम चन्द्र हांसदा, फातू मांडी, काशुनाथ हांसदा, फागुनाथ हांसदा, डोमन मांडी, सुनाराम सोरेन, कुनाराम हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.


















