रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 30 जिला के प्रभारियों की घोषणा कर दी है. इसके तहत रांची महानगर का भरत यादव, रांची पूर्वी का अशोक शर्मा, रांची पश्चिम का नंदजी प्रसाद, लोहरदगा को अमित सिंह, गुमला का राकेश भास्कर, सिमडेगा का सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, खूंटी का सुनीता सिंह, चाईबासा का विनय जायसवाल, चक्रधरपुर का शैलेंद्र सिंह, सरायकेला खरसावां जिला का मनोज मिश्रा, जमशेदपुर महानगर का बबन गुप्ता, जमशेदपुर ग्रामीण (पूर्वी सिंहभूम) का दिनेश कुमार को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा गढ़वा का पंकज सिंह, पलामू का शशिभूषण भगत, लातेहार का मनीर उरांव, चतरा का अमरदीप यादव, हजारीबाग का किशुन दास, रामगढ़ का सुरेंद्र महतो, कोडरमा का प्रवीण मेहता, गिरिडीह महानगर का डॉ संजय सिंह, गिरिडीह ग्रामीण का सरोज सिंह, बोकारो का सत्यनारायण सिंह, धनबाद महानगर का संजीव विजयवर्गीय, धनबाद ग्रामीण का दिलीप वर्मा, जामताड़ा का प्रदीप साहू, दुमका का अशोक उपाध्याय, देवघर का यदुनंदन पाठक, गोड्डा का सुरेश साहू, साहेबगंज का अमृत पांडेय और पाकुड़ का निवास मंडल को प्रभारी बनाया गया है. प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति की गयी है.







