चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आई आंधी एवं उसके बाद हुई बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड की कालियाम पंचायत के कालाझरिया गांव निवासी हरिदयाल मुर्मू और पीरू बेसरा का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, जामबनी गांव निवासी राजेश हेम्ब्रम, गोदराशोल गांव निवासी अनिल नायक, मानिक नायक के घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में पंचायत के मुखिया दासो हेम्ब्रम ने बताया कि शाम में हुई बारिश और आंधी से पंचायत में काफी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि आंधी से कई पेड़ और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. उन्होंने अंचलाधिकारी का क्षेत्र का दौरा कर आंधी से घरों को हुई क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की पहल करने के लिए आह्वान किया ताकि लोगों को राहत मिल सके.







