जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मलनगर निवासी विजय दास (53) ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान निर्मलनगर निवासी विजय दास (53) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी अनुसार विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. बीते गुरुवार को उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके बाद सोमवार उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी. घटना के वक्त वह घर पर ही थे. उनकी पत्नी मंगवार शाम जब बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गयी तो विजय ने फांसी लगाकर जान दे दी. (नीचे भी पढ़ें)
पत्नी जब घर लौटी बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया. नहीं खोलने पर पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया, तो दृश्य देखकर सबके होश उड़ गये. विजय फंदे से लटके थे. आनन-फानन में उन्हें टीएमएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के तीन बच्चे है. वह प्लंबर का काम करते थे. माना जा रहा है कि उन्होंने मानसिक बीमारी के चलते ही आत्महत्या की है. फिलहाल बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.







