जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 21 जून को जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्रीड़ा भारती, कोशिश एक मुस्कान लाने की एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई. इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कुशल राजू और सह – संयोजक करमजीत सिंह कम्मे होंगे. इस मौके पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, सुभाष कुमार, राजीव, पुतुल सिंह, सुलोचना देवी एवं सभी सदस्य मौजूद रहे.







