जमशेदपुर : श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष 2026 के अन्तर्गत किये जा रहे विभिन्न आयोजनों की शृंखला में रविवार, 21 जून को श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के प्रांगण में एक निःशुल्क धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. दो श्रेणियों में होने वाले इस आयोजन में एक कनिष्ठ वर्ग पांच वर्ष से तेरह वर्ष के बच्चों के लिए एवं दूसरा वरिष्ठ वर्ग (तेरह से बीस वर्ष के) बच्चों के लिए होगा. इस क्विज में मारवाड़ी समाज के सभी बच्चे भाग ले सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के कार्यालय में कराया जा सकता है, इस रजिस्ट्रेशन के समय बच्चों का आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है. प्रतियोगिता संध्या 3 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगी. प्रतियोगिता के पश्चात सभी विजेता विद्यार्थियों को आगामी 30 जून 2026 को शताब्दी वर्ष समारोह के मुख्य आयोजन में श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में पधार रहे जोशीमठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य के हाथों से प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम के संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने उक्त जानकारी दी. धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन क्विज मास्टर अरविंद तिवारी द्वारा संपादित किया जाएगा. उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिव मंदिर के अध्यक्ष छितर मल धूत, महासचिव अरुण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार रामुका, सांवरलाल शर्मा, पवन सिंगोदिया, पवन काबरा महेश्वरी एवं अन्य कई सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.





