जमशेदपुर : जमशेदपुर के गालूडीह एनएच 33 पर मिले शव की पचहान कर ली गयी है. मृतक की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के धर्मबांध लाइन नंबर 5 स्थित शिव मंदिर के समीप के रहने वाले दुखु बांगा (36) के रूप में हुई है. दुखु की पहचान मंगलवार शाम उसके परिजनों ने किया है. प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मई को गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर वे बेशुध अवस्था में पड़े थे.
स्थानीय लोगों के सहयोग से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि दुखु की मृत्यु लू लगने से हुई है. वहीं मृतक की पहचान मंगलवार शाम हुई, जहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.







