जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित नर्स क्वार्टर चौक पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस एससी मोर्चा, सोनारी इकाई के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता एवं राहगीरों के लिए ठंडे पानी, शरबत एवं चना-गुड़ वितरण शिविर लगाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखीन्द्र करुवा ने किया. इस अवसर पर श्री करुवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और मानवता के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है. भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा शिविर लगाया गया है, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भाव ही कांग्रेस पार्टी की असली पहचान है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबन शुक्ला, एससी मोर्चा सोनारी अध्यक्ष कविराज रजक, महामंत्री गोपाल रजक, संतोष जैन, प्रेमी एंथोनी, शिल्पी चक्रवर्ती, सुमन कंडोला, सुरेंद्र, अजय गुप्ता, अभिनंदन सरकार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई एवं सेवा कार्य में अपना योगदान दिया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस जनसेवा कार्य की सराहना की.







