धालभूमगढ़: रक्तदान के प्रति क्षेत्र में आन्दोलन का रूप दे रहे स्वपन कुमार महतो के आह्वान पर ग्रामीण मौदाशोली गांव में ग्राम प्रधान दीपक अधिकारी के अध्यक्षता में और मुखिया रम्भा सिंह के गरिमामय उपस्थिति में विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को मौदाशोली पंचायत भवन में हर वर्ष की भांति यह पंचम वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित होगा. यह जानकारी कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने दी है.(नीचे भी पढ़े)
श्री महतो ने कहा कि 14 जून विश्व रक्तदान दिवस से रक्तदान पखवाड़ा का शुभारंभ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तीनों राज्य के विभिन्न स्थानों पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा यह शिविर आयोजित किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में आयोजित शिविर से संग्रहित रक्त पश्चिम बंगाल में आयोजन स्थल के निकटवर्ती रक्त केन्द्र में ठीक वैसे ही ओड़िशा में और झारखंड में मुख्यतः जमशेदपुर एवं रांची के रक्त केन्द्र में रक्त संरक्षित किया जाएगा. ताकि विभिन्न क्षेत्रों से आवश्यकतानुसार रक्त क्षेत्र वासियों को उपलब्धता हो सकें.







