जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक गोली और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. 26 और 27 मई की रात्रि में गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया. सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू, अमन सिंह और विकास सिंह गिल शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास सिंह इस फायरिंग कांड का मुख्य साजिशकर्ता है. गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्तौल, एक जिंदा गोली तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. (नीचे भी पढ़ें)

गिरफ्त में आये सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास है, और रंगदारी और दहशत फैलाने को लेकर इस गोली कांड को अंजाम दिया गया था.







