जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से सोनारी दोमुहानी में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में वन अधिकारियों, वनकर्मियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. अभियान के दौरान क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित की गई. साथ ही प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था. आयोजकों ने सभी नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की.







