गालूडीह: डालसा सचिव कुमार, सौरभ त्रिपाठी के निर्देश उल्दा पंचायत भवन में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सीडब्ल्यूसी और ग्रामीणों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि पेड़ हमें जीवन रूपी ऑक्सीजन प्रदान करता है जिसके बिना हमलोग जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते और एक पेड़ ही है जो हमारे पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखता है. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर ग्रामीणों साथ पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. साथ ही साथ ग्रामीणों को 90 दिवसीय जागरूकता अभियान एवं डीएलएसए का टोल फ्री 15100 नंबर का जानकारी भी दिया गया. मौके पर पंचायत सचिव अंकिता कुमारी, मुखिया लालमोहन सिंह, डालसा के पी एल वी दासमात हांसदा, गुलापी रानी महतो, मिथुन महतो आदि उपस्थित थे.







