जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मानस सभागार में नगर के स्वनामधन्य साहित्यकार एवं तुलसी भवन साहित्य समिति के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” का समारोह पूर्वक लोकार्पण संपन्न हुआ. तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह में स्थानीय टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक डॉ चन्देश्वर खां मुख्य अतिथि एवं साहित्य समिति के मार्गदर्शक हरि किशन चावला विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे. तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि “छूटता छोर अंतिम मोड़” आधुनिक परिवेश में युवा स्त्री-पुरुष संबंध के संतुलित तानेबाने को व्यक्त करने वाला उपन्यास है. ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र संवादों और आधुनिक साहचर्य के रचनाकार हैं. मुख्य अतिथि डॉ चन्देश्वर खां ने लोकार्पित उपन्यास के शीर्षक को बहुत ही प्रभावशाली तथा रहस्यमय बताया, जो किसी आध्यात्मिक संदेश से कम नहीं. (नीचे भी पढ़ें)
सुरेश चंद्र झा ने उपन्यास के लेखक ब्रजेंद्र नाथ मिश्र का परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति की रीना सिन्हा ‘सलोनी’ ने किया. समारोह में मुख्य रुप से कन्हैयालाल अग्रवाल, अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, हरिहर राय चौहान, शिवनंदन सिंह, मिथिलेश चौबे, आलोक मंजरी, प्रणति शरण, दिव्येंदु त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, सुदीप्ता जेठी राउत, शैलेन्द्र पांडे शैल, प्रदीप मिश्रा, नीलिमा पांडे, उपासना सिन्हा, वीणा कुमारी नंदिनी, पूनम महानंद, जीतेश तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, राजेंद्र साह राज, अजय प्रजापति, अरुणा झा, बलविंदर सिंह, केपी सिंह, सुजय कुमार सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.







