जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के 23 ओल्ड सीतारामडेरा निवासी राजू लकड़ा (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रविवार सुबह परिजनों को उनका शव घर के बाथरूम में मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. (नीचे देखे पूरी खबर)
परिजनों के अनुसार, राजू लकड़ा लंबे समय से बेरोजगार थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. बताया गया कि शनिवार देर रात वह अपने कमरे से बाहर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. रविवार सुबह जब परिजनों ने उनकी तलाश की तो बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.







