जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका के भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस आशय का पत्र जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने जारी करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र में जेएलकेएम काफी मजबूत होगी व आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट जेएलकेएम की झोली में जाएगी व पार्टी मजबूती के साथ इस क्षेत्र ने उभरेगी.







