जमशेदपुर : जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज ने पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन में निजी खर्च पर सलगाझरी के हो समाज के लोगों के बीच शादी, श्राद्ध जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन का वितरण किया गया. इसके अलावा समाज की मांग पर स्ट्रीट लाइट का भी वितरण किया गया, जिससे रात में पूरे इलाके में रोशनी हो सके. मालूम हो कि हो समाज के लोगों ने जिप उपाध्यक्ष से कुछ दिन पूर्व मांग रखी थी कि सामाजिक कार्यो के लिए बर्तन और लाइट मुहैया कराई जाए. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रभु राम मुण्डा, वार्ड सदस्य आमेंलदा कुजूर, समाजसेवी संतोष चौबे, सचिव बडुंग सोय, बहादुर कालुंडिया, सेलाई पुर्ती,सालुका जोंको, जोजर कालुंडिया आदि मौजूद रहे.







