आदित्यपुर : 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ ओपी आनंद ने बताया कि एमओयू के प्रक्रियाधीन होने के कारण विगत दो महीनों से कोल्हान के मरीज़ों को इसका लाभ लेने में काफ़ी कठिनाइयां हो रही थीं, लेकिन मरीजों के व्यापक हित को देखते हुए उन्होंने अपने संस्थान में ऐसे सभी मरीजों का मुफ्त इलाज जारी रखा. अब सरकारी प्रक्रिया के तहत सिविल सर्जन कार्यालय में अपना प्राक्कलन जमा करने के बाद ऐसे सभी मरीज मुफ्त इलाज का लाभ ले पाएंगे. ज्ञात हो कि आदित्यपुर दो स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल विगत दस वर्षों से इस योजना के तहत अधिकृत होकर कैंसर का इलाज कर रहा है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को जीवनदान पाने में विशेष सहायता मिली है.







