जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइस ईस्ट प्लांट बस्ती, काली पूजा मैदान में श्री भागवत प्रेमी संघ के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक कुमार स्वामी व्यासपीठ ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मनु-शतरूपा एवं उनकी संतानो की कथा व्याख्यान किया. शुक्रवार की कथा में, भगवान के बारह अवतार, हिरन्याक्षवध एवं प्रथ्वी की रत्ता तथा भगवान कपिल के उपदेश सुनकर भक्त भक्ति विभोर हुए. कथा के दूसरे दिन मुख्य रूप से संत जम्मुबाले बाबा, के दुर्गाराव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि ।। जुन (गुरुवार) से भागवत प्रेमी संघ के तत्वाधान में ईस्ट प्लांट बस्ती, काली पूजा मैदान बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. सप्तदिवसीय कथा के प्रथम दीवस प्रातः काल कथा स्थल पर वेदीयों के पुजनोपरांत मद्य कलश चाता लक्ष्मी नारायण मंदिर तक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जम्मूवाले बाबा संगीताचार्य सत्येन्द्र तिवारी, मुख्य यजमान पत्नी सहीत के. दुर्गा शब एवं विद्वान ब्राहूणों संग बस्तीकाफी महिलाएं सम्मिलित हुई.

संध्या काल में कथा के प्रथम सत्र में व्यासपीठ से कथावाचक कुमार स्वामी ने जीम भागद्मावत के महात्म्य पर प्रकाश डाला. उन्होने बताया कि भगतान सत्त्र स्वरूप है, और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है. गोकर्ण-धुन्चुलारीचरित्र एवं शुकरेत जी की कथा का प्रवाह किया गया. साथ ही तुली के गुण -प्रभाव, एवं इससे कैसे बचा जाए, इस पर विस्तार से कथा के माध्यम से भक्तों का ज्ञानवर्धन हुआ.




