रांची: झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन के पद से इस्तीफे की खबर है. वे अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है. इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राजीव रंजन पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार में महाधिवक्ता थे. अब सरकार के अगले कदम पर, क्योंकि महाधिवक्ता का पद राज्य की कानूनी रणनीति में बेहद अहम माना जाता है. लेकिन ,सत्ता के गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं है. पहले कार्यकाल में सरकार ने उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया था. (नीचे भी पढ़े)
लेकिन दूसरे कार्यकाल में महाधिवक्ता पद पर नियुक्ति को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया था. फिर भी वे सरकार के महाधिवक्ता के रुप में अब तक काम कर रहे है. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि वे अब सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे. जानकारों का कहना है कि उन्होने दिल्ली में अपना एक कार्यालय भी खोल रखा है. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वे अब सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करेंगे.







