जमशेदपुर: जमशेदपुर के सामाजिक संस्था प्रयत्न ने अपनी सामाजिक सरोकार व मानवता सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए जुगसलाई के बलदेव बस्ती में साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया. इस अभियान के तहत सैकड़ों जरुरतमंद परिवारों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का वितरण किया गया.इस संबंध में संस्था के समर झा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन बांटना नहीं बल्कि समाज के उस वर्ग तक पहुंच कर मदद सुनिश्चित कहना है जो सामान्य रुप से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह जाता है. (नीचे भी पढ़े)

सभी दानों का महत्व अन्नदान के बिना अधूरा माना जाता है क्योंकि ऊर्जा और जीवन का आधार भोजन ही है, इसलिए हमारी संस्था की ओर से भविष्य में ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे. साप्ताहिक वितरण कार्यक्रम के दौरान न केवल भोजन दिया गया, बल्कि संस्था के सदस्यों ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी अन्य समस्याओं को भी जाना. इस अवसर पर संस्था के अंकित सिंह, दुर्गेश शर्मा, रोशन कुमार, राहुल कुमार, मधुरेश कुमा्र, आकाश, शिबू, रवि, भाष्कर, मुकुल, मनीष समेत काफी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद थे.






