जमशेदपुर: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत दलदली के ग्राम दलदली एवं नरसिंहपुर के बीच बाधुड़िया में सातगुडूंम नदी पर कुल राशि ₹4,72,70,492.00 (चार करोड़ बहातर लाख सत्तर हजार चार सौ बानवे) की लागत से नवनिर्मित पुल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया. ग्रामीण वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे. जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर सातगुड़ुम नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी. (नीचे भी पढ़े)
पुल निर्माण से घाटशिला विधानसभा के बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर से जुगसलाई विधानसभा को जोड़ेगा साथ ही बंगाल जाने का रास्ता भी अब आसान हो गया है. मौके पर विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से अब लोगों को आवागमन में काफी सुगमता होगी और उनका समय भी बचेगा. विधायक ने और कहा की उन्हें हर्ष हो रहा है कि यह पुल जनता को सुपुर्द कर रहा हूं. हेमंत सरकार गरीबों की सरकार है, घोषणा नहीं धरातल पर विकास दिखाती है. इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद रहे.





