• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 20, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Jamshedpur ranchi highway new project :  रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक रांची–महुलिया (टाटा) खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-43 एवं एनएच-18) के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्विकास के लिए लगभग 126.497 किलोमीटर लंबी तथा 214.79 करोड़ रूपये की ओवरले परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से रांची और जमशेदपुर के बीच यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक होगी. रांची–महुलिया खंड राज्य की राजधानी रांची को औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से जोड़ने वाला प्रमुख परिवहन गलियारा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाणिज्यिक वाहनों, यात्री बसों, खनिज परिवहन वाहनों तथा स्थानीय यातायात का व्यापक आवागमन होता है. लगातार भारी यातायात, मानसून के दौरान जल प्रवेश तथा सड़क की बढ़ती आयु के कारण कई स्थानों पर सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे यात्रा प्रभावित हो रही है. प्रस्तावित कार्य के अंतर्गत क्षतिग्रस्त बिटुमिनस सतह की मिलिंग कर उसे हटाया जाएगा तथा आवश्यक सुदृढ़ीकरण के उपरांत डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) एवं बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की नई परत बिछाई जाएगी. इससे सड़क की संरचनात्मक क्षमता बढ़ेगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा. (नीचे देखे पूरी खबर)

यह परियोजना खनिजों, औद्योगिक उत्पादों तथा अंतर्राज्यीय यातायात के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. रांची–टाटा कॉरिडोर झारखंड को ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. परियोजना के पूर्ण होने के बाद इस मार्ग पर यातायात संचालन और अधिक सुगम एवं निर्बाध हो सकेगा. मथुरा स्थित मेसर्स एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को इस कार्य के लिए दो पैकेजों में कुल 214.79 करोड़ रूपये की लागत से कार्य आवंटित किया गया है. निर्माण कार्य भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों, स्वीकृत तकनीकी विनिर्देशों एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण परियोजना को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सतत प्रयासों एवं पहल के परिणामस्वरूप स्वीकृति प्राप्त हुई है. श्री सेठ ने रांची–टाटा मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को लगातार संबंधित मंत्रालय एवं विभागों के समक्ष उठाया था. परियोजना की स्वीकृति के लिए श्री सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है. परियोजना का भूमि पूजन कार्यक्रम 18 जून को आयोजित किया जाएगा तथा इसके बाद कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. यह परियोजना झारखंड के आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास एवं यातायात सुविधा को नई गति प्रदान करेगी.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील
खबर

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

June 20, 2026
Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार
खबर

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

June 20, 2026
Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत
खबर

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

June 20, 2026
Next Post
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Jamshedpur accident - परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur accident : उलीडीह में सड़क पार कर रहे टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात बस ने कुचला, मौत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News