जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगझरी स्थित हाइवा पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सुमित मुंडा की मौत हो गई. मृतक शंकरपुर का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, किसी कारणवश सुमित मुंडा हाइवा वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वाहन उसके ऊपर चढ़ गया. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाइवा जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है.




