जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कदमा मंडल द्वारा कदमा स्थित भाटिया पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं कदमा मंडल प्रभारी विजय तिवारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया.(नीचे भी पढ़े)

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा भारत की प्राचीन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया. वहीं उपस्थित वक्ताओं ने योग के माध्यम से स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया.कार्यक्रम को सफल बनाने में रॉयल योगा संस्था, भारती योगा संस्था एवं पतंजलि योगा संस्था का विशेष योगदान रहा. साथ ही कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा.अंत में मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने सभी अतिथियों, योग प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.








