जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ बागबेड़ा थाना कांड संख्या-48/2026, 21 जून 2026 को झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 25 तथा बीएनएस 2023 की धारा 223(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस के अनुसार दीपक तिवारी उर्फ काना (पिता- रविंद्र तिवारी, निवासी रामनगर, शिव मंदिर के समीप, बागबेड़ा) को 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक के लिए जिला बदर (तड़ीपार) घोषित किया गया था. इसके बावजूद वह लगातार बागबेड़ा थाना क्षेत्र और जमशेदपुर शहर में सक्रिय रहकर प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन कर रहा था.20 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तड़ीपार अवधि के दौरान भी दीपक तिवारी क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस का कहना है कि तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के दौरान उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक तिवारी उर्फ काना के खिलाफ बागबेड़ा थाना में हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं. वर्ष 2021 से 2026 तक उसके विरुद्ध कुल सात आपराधिक कांड दर्ज किए गए हैं.छापामारी दलअभियान में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार यादव तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत कर दिया है.








