जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रीड़ा भारती, कोशिश एक मुस्कान लाने की और लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के परिसर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीबीएमएस के ट्रस्टी और टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी बी चंद्रशेखर और क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया. उदघाटन में क्रीड़ा भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, कुलविंदर सिंह पन्नू, रामरेखा सिंह, अरुण ठाकुर, शंकर अग्रवाल, अजय सिन्हा आदि ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)

शिव शंकर सिंह और आयोजन समिति के संयोजक कुशल राजू ने मुख्य अतिथि तथा योग गुरु नवीन चौरसिया तथा अर्चना चौरसिया को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान किए. शिवशंकर सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों का, संस्थाओं का उपस्थित स्कूलों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक काल में जो पूरे विश्व को योग का मार्ग दिखाया उस पर हम सबको अब केवल चलना नहीं अपितु दौड़ना है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते है कि एक दिन योग करने से क्या होगा किंतु मैं कहता हूं कि एक दिन शुरू तो करना पड़ेगा जो आज का दिन है. स्कूल जिसमें डीबीएमएस, चिन्मया, खालसा स्कूल , सेंटर प्वाइंट पब्लिक स्कूल, आंध्रा समिति टिनप्लेट, सिदगोड़ा मिडिल स्कूल, कलगीधर स्कूल , बारीडीह कम्युनिटी सेंटर आदि प्रमुख थे, उनका भी अभिनंदन किया गया कि इस खराब मौसम में भी बच्चे उनके शिक्षक बिल्कुल समय पर उपस्थित हो गये. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कई उपस्थित समाजिक संस्थाओं का भी अभिनंदन किया. मुख्य अतिथि बी चंद्रशेखर ने उपस्थित लोगों की भारत की प्राचीन कला और परंपरा योग को जीवन में अपनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव में आपको सफल होना है तो आप योग को अपने जीवन का भाग जरूर बनाए. योग शिक्षक नवीन चौरसिया और अर्चना चौरसिया ने वार्मअप के साथ आगे बढ़ते हुए सबके लिए करने योग्य आसान को कराया. अंत में प्राणायाम का ब्याज कराया. यह सब कराते हुए वे योग की बारीकियों को भी बता रहे थे और किस शास्त्र में लिखा है उसका भी जिक्र कर रहे थे. अंत में सभी उपस्थित समाजिक संस्थाओं का ,स्कूलों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. (नीचे भी पढ़े)

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री सुभाष कुमार, आयोजन समिति के सह संयोजक करमजीत सिंह कम्मे, अनुराग कुमार, काजल कुमारी , सुलोचना मुंडा ,श्रीमती पुतुल सिंह, सुमित कुमार, गौतम गोप, गीता जी गणेश जायसवाल, बाबला, कुणाल शर्मा, पीयूष इशू, राजेश सिंह, अनूप सिंह राजा, महेश लारोरकर, अभय सिंह, दिलीप दत्ता, गणेश , अमित शर्मा, महेश ठाकुर, लालबाबू के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.







