• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mango attack- मानगो में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट कर पैर तोड़ा, लॉकेट छिनतई का आरोप, चार के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत, केस उठाने का बनाया जा रहा दबाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित युवक ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ उलीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंगदारी की मांग का विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड, लाठी और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में युवक का पैर टूट गया, जबकि उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. इतना ही नहीं, आरोपियों पर मारपीट के दौरान नकदी और गले से धार्मिक लॉकेट छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित बीरेन्द्र कुमार, पिता कृष्ण सिंह, निवासी राजेंद्रनगर, कुंवर सिंह पथ, उलीडीह ने उलीडीह थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में बताया है कि घटना 20 मई की रात लगभग 10 बजे की है. पीड़िता के अनुसार, अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, केशव सिंह, अखिलेश सिंह तथा राकेश सिंह उर्फ सोनू अपने अन्य साथियों के साथ उनके पास पहुंचे और रंगदारी के रूप में 11 हजार रुपये की मांग की. जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया और इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी उग्र हो गए और उन पर हमला बोल दिया.(नीचे भी पढ़े)

पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी पहले से ही रॉड, लाठी और डंडे जैसे हथियारों से लैस होकर आए थे. रंगदारी देने से मना करने पर उन्होंने बीरेन्द्र कुमार को घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. आरोपियों ने उनके सिर, चेहरे, आंख, जबड़े और पैरों पर लगातार वार किए. इस मामले में उनका दाहिना पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. जब बड़े भाई बिपिन कुमार उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तब आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आरोपी मारपीट के बाद मौके से फरार हो गए. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के गले से हनुमान जी का लॉकेट छीन लिया. साथ ही उनकी जेब में रखे 1400 रुपये नकद भी निकाल लिए.
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल बीरेन्द्र कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. मेडिकल जांच में उनके पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की पुष्टि होने की बात कही गई.(नीचे भी पढ़े)

घटना को लेकर सबसे गंभीर आरोप पुलिस की कार्यशैली पर लगाए गए हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद तत्काल लिखित शिकायत दी गई थी और आरोपियों के नाम भी स्पष्ट रूप से बताए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है.परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर मामले में भी पुलिस की ओर से अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई, जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. इससे पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद आरोपी राकेश सिंह उर्फ सोनू, जो एक निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत बताया जा रहा है, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लगातार मामले को वापस लेने का दबाव बना रहा है. परिवार का कहना है कि उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही हैं और केस नहीं उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है. परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और सुरक्षा की मांग की. हालांकि, उनके अनुसार अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली.(नीचे भी पढ़े)

पुलिस स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित परिवार ने अब न्यायालय की शरण ली है. परिवार ने न्याय की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की है. वहीं दूसरी ओर, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने न्यायालय में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए आवेदन किया था.सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को न्यायालय ने पहले खारिज कर दिया था. पीड़ित बीरेन्द्र कुमार और उनके परिवार ने प्रशासन तथा न्यायालय से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार के सदस्यों को किसी भी अनहोनी का डर बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

June 21, 2026
jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव
खबर

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

June 21, 2026
Next Post
jamshedpur rural- गालूडीह के स्कूलों में मनाया गया  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग पर दिया गया जोर

jamshedpur rural- गालूडीह के स्कूलों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग पर दिया गया जोर

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील वेज रिवीजन को लेकर विपक्ष हमलावर, अरविंद पांडेय ने बोला अध्यक्ष टुन्नू पर हमला

jamshedpur bjp- जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन में लगभग सब फाइनल, समझौता बुधवार को संभव

jamshedpur school- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए योग जरूरी

jharkhand ranchi international yoga day-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

jamshedpur rural sports -हलुदबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, मार्डी एंड मार्डी की टीम चैंपियन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News