जमशेदपुर: आजसू पार्टी के स्थापना दिवस सह 22 जून को धनबाद में आयोजित होने वाले जनाक्रोश रैली की सफलता को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जून को धनबाद में आयोजित स्थापना दिवस सह जनाक्रोश रैली में पूर्वी सिंहभूम जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के जनहित, युवाओं, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करने के लिए आजसू पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है. जनाक्रोश रैली राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक संदेश देने का कार्य करेगी.बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने सभी पंचायत, प्रखंड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बीएलए-2 अभियान को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा तथा आगामी 8 अगस्त को युवा आजसू के साथ मिलकर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा.बैठक में बतौर अतिथि उपस्थित चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी अपने नीति, सिद्धांत और संघर्ष की विरासत के साथ पुनः न्याय आंदोलन के अंदाज में जनता के बीच जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी नए तेवर और नई ऊर्जा के साथ जनसरोकार के मुद्दों पर आंदोलन करेगी तथा राज्य की जनता की आवाज बनकर संघर्ष को और तेज करेगी.बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रगुप्त सिंह को बीएलए -1 पूर्वी विधानसभा के प्रभारी बनाए जबकि उनके सहयोग में पूर्व विधानसभा से अप्पू तिवारी, आकाश सिन्हा और देवाशीष चौधरी करेंगे.वक्ताओं ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा झारखंडी अस्मिता, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के हित में आंदोलन जारी रहेगा. सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धनबाद रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.







