गालूडीह: शिक्षा विभाग के निर्देश पर गालूडीह क्षेत्र के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में रविवार को 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. मौके पर बच्चों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने को प्रेरित किया गया. अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन उमवि धातकीडीह, उवि महुलिया, आदर्श मवि, मवि बराज कॉलोनी, उमवि चंद्ररेखा, मवि चोडिंदा, प्रावि देवली, आयुष आरोग्य मंदिर व अन्य विद्यालयों प्रतिष्ठानों में किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने कहा कि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है. उन्होंने बच्चों को कई योगाभ्यास कराये. कस्तूरबा गांधी विद्यालय बराज की वार्डन अंजनी कुमारी ने कई योगाभ्यास के लिए बच्चों को प्रेरित किया.







