बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा कुलियंक गांव में बुधवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही, ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की बात भी कही. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा नाली एवं गार्डवाल निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसकी स्वीकृति देकर उन्होंने ग्रामीणों की मांग पूरी की है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि नाली निर्माण होने से गांव में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा. मौके पर मदन मन्ना, असित मिश्रा, मिंटू पाल, मुन्ना होता, रिंकू मैती, यदुपति राणा, राजीव लेंका, कान्हू बेरा, शरत चंद्र मुण्डा, नरेंद्र मुण्डा, तपन बेरा, कनाईलाल विशाल, अरुण बेरा, दयाल बेरा, मधुसूदन मुण्डा, बापी विशाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






