जमशेदपुर : आजादनगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त उमर फारूख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर फारूख (18 वर्ष), पिता मोहम्मद जावेद, निवासी डमडुबी, कपाली के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है.







