• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 26, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता का विरोध भी तेज, कमेटी मेंबरों ने समझौता को बताया ठगने वाला, जानें किस कमेटी मेंबरों ने किया विरोध, क्या कहा

Tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता का विरोध भी तेज, कमेटी मेंबरों ने समझौता को बताया ठगने वाला, जानें किस कमेटी मेंबरों ने किया विरोध, क्या कहा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर मंथन का दौर चल रहा है. इस कड़ी में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों ने समझौता को गलत करार दिया है और विरोध भी किया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआइ ऑडिटोरियम में जब कमेटी मेंबरों को ब्रीफ करने के लिए अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु आये तो कमेटी मेंबरों ने टोंटिंग की. हूटिंग की और विरोध भी किया. एसएनटीआइ के सभागार में आयोजित ग्रेड ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान उस समय एक अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो गई. जब टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष कर्मचारियों को प्रस्तावित ग्रेड रिवीजन की जानकारी दे रहे थे. इसी दौरान हॉल में उपस्थित सिक्योरिटी विभाग के कमेटी मेंबर रूपेश पांडेय अचानक खड़े हो गए और व्यक्तिगत तथा व्यंग्यात्मक लहजे में ताली बजाते हुए कहा, “वाह-वाह अध्यक्ष जी, बहुत बढ़िया ग्रेड रिवीजन किए हैं.” इसके बाद वे कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर सभागार से बाहर निकल गए. उनके साथ लगभग 10 से 15 अन्य कमेटी मेंबर भी हॉल से बाहर चले गए. उस समय टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अभी ग्रेड समझाने और कर्मचारियों को पूरी जानकारी देने की प्रक्रिया में ही थे. इस घटना ने उपस्थित कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय पैदा कर दिया क्योंकि ब्रीफिंग अभी पूरी भी नहीं हुई थी और उसके पहले ही कुछ प्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की प्रतिक्रिया दी गई. दूसरी ओर, कई कमेटी मेंबरों ने इस समझौता को महज आइवाश और ठगने वाला बताया है. (नीचे भी पढ़ें)

एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को ठगा गया, ओल्ड सीरीज को भी नुकसान : अरविंद पांडेय
टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने कहा कि यूनियन नेतृत्व ने काफी नुकसान पहुंचाया है. एनएस ग्रेड को सिर्फ ठगा गया है. स्टील वेज यानी ओल्ड सीरीज को नुकसान कराकर भी यूनियन नेतृत्व एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को लाभ नहीं पहुंचा पायी. उनको ठगा गया है. कर्मचािरयों को बेवकूफ बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

अफसोसजनक समझौता : समरेश
पिलेट प्लांट के पूर्व कमेटी मेंबर समरेश सिंह ने कहा है कि बड़े अफ़सोस की बात है कि न्यू सीरीज का एकमुस्त वोट पाकर पिलेट प्लांट से पांचवी बार चुनाव जीतने वाले यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह न्यू सीरीज के बेहतरी के लिए कहीं भी संघर्ष करते नज़र नहीं आये. आश्चर्य की बात है कि पहली बार टाटा वर्कर्स यूनियन अपने कर्मचारियों को बेसिक, डीए का भी पूरा एरियर राशि नहीं दिला पायी जबकि हमारे ही कंपनी के टिनप्लेट डिवीज़न में बेसिक, डीए के साथ साथ सारे एलाउंस का भी एरियर मिला है. आने वाले समय में अब यें आकलन मजदूरों को करना है कि उन्हें क्या मिला है और क्या मिलना चाहिए था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

निराशाजनक समझौता : संतोष पांडेय
सिंटर प्लांट के कमेटी मेंबर संतोष पांडेय ने कहा है कि इतिहास में शायद पहली बार ऐसा ग्रेड रिवीजन देखने को मिल रहा है, जिसमें कर्मचारियों की उम्मीदों से अधिक निराशा हाथ लगी है. इससे घटिया वेतन समझौता नहीं हो सकता था. इससे कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

यूनियन नेतृत्व विफल : आरसी झा
कमेटी मेंबर आरसी झा ने कहा कि आज बहुप्रतीक्षित ग्रेड समझौता सम्पन्न हुआ. जैसी उम्मीद थी वैसा समझौता कर पाने में यूनियन के पदाधिकारी विफल रहे. इसका मुख्य कारण सभी पदाधिकारियों का ग्रेड पर फोकस का आभाव एवं आपसी समन्वय और विश्वास की कमी रही. पदाधिकारी ग्रेड से ज्यादा यूनियन के अपने टर्म को बढ़ाने और आपसी राजनीति को साधने में लगे रहे. इसी कारण वे बहुत अच्छा बारगेनिंग नहीं कर सके और आम कर्मचारी खासकर एनएस के कर्मचारियों को निराश किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त
खबर

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त

June 26, 2026
Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना
खबर

Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना

June 26, 2026
tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ
खबर

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

June 26, 2026
Next Post
tata steel wage revision agreement : टाटा स्टील के कर्मियों का हो गया वेज रिवीजन, कर्मचारी की हक की लड़ाई के लिए पत्नी को सीसीयू में छोड़कर आते जाते रहे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष ने कहा – हमने बेहतर समझौता किया, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा – समझौता ऐतिहासिक

tata steel wage revision agreement : टाटा स्टील के कर्मियों का हो गया वेज रिवीजन, कर्मचारी की हक की लड़ाई के लिए पत्नी को सीसीयू में छोड़कर आते जाते रहे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, अध्यक्ष ने कहा - हमने बेहतर समझौता किया, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा - समझौता ऐतिहासिक

Tata steel wage revision figure : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर पड़ेगा 1840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, एनएस ग्रेड पर 1200 करोड़ रुपये और ओल्ड सीरीज पर 640 करोड़ रुपये कंपनी वेतन मद में खर्च करेगी, यह है वेज रिवीजन का पूरा आंकड़ा

Jharkhand bjp : भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – पार्टी के लिए जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा

Jharkhand bjp : भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - पार्टी के लिए जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त

Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

Jharkhand all india agrawal sammelan visit : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दल ने धनबाद-गोविंदपुर का किया संगठनात्मक दौरा, युवा संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन की बनी रणनीति

nit jamshedpur : एनआइटी जमशेदपुर में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 549 कैडेट्स ले रहे हैं हिस्सा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

T20 India vs Ireland-आयरलैंड ने किया धमाका, टी-20 चैंपियन भारत को 34 रनों से हराया,सीरीज में बनायी बढ़त

Jharkhand central minister worships in baba temple : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की सपरिवार पूजा अर्चना

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

Jharkhand all india agrawal sammelan visit : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दल ने धनबाद-गोविंदपुर का किया संगठनात्मक दौरा, युवा संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन की बनी रणनीति

nit jamshedpur : एनआइटी जमशेदपुर में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 549 कैडेट्स ले रहे हैं हिस्सा

Jamshedpur red cross eye camps : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान के तहत हर हफ्ते लगेगा नेत्र शिविर, 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक 39 निःशुल्क नेत्र शिविर होंगे आयोजित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News