जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर एरोड्रम सब्जी बाजार के समीप 1100 ग्लास शीतल टाटा ग्लूकोस शरबत का वितरण किया गया. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश रिंगसिया ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है. प्रत्येक सदस्य अपनी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहा है. समाज के हर छोटे-बड़े कार्य को बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न करते हैं. उन्होंने सम्मेलन के सभी सदस्यों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मारवाड़ी समाज एवं संगठन को नेक कार्यों में जब जरूरत हो, साथ देने के प्रति आश्वस्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

समाजसेवी श्री ओम प्रकाश रिगसिया ने शाखा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सोनारी शाखा द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शीतल ग्लूकोस शरबत का वितरण किया जाना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुत ही पुण्य का कार्य है. पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक व मारवाड़ी समाज के सभी लोगों ने नव पदस्थापित डीएसपी श्री कुमार एवं नव मनोनीत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ओमप्रकाश रिंगसिया को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, के साथ नारायण अग्रवाल, दीपक पारीक, सुरेश अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, मैना देवी, सुरेंद्र आगीवाल, शकुंतला शर्मा, चंदा शर्मा, अंजू अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, पुष्पा पारीक, महावीर प्रसाद अग्रवाल(ताऊ), श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक जैन, ओम शर्मा, विष्णु शर्मा, सुरेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अशोक जैन, कैलाश शर्मा, विवेक अग्रवाल, विकास शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.







