रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान( रिम्स) के नए निदेशक का प्रभार डॉ दीपेश कुमार को दिया गया है. वे अगले आदेश तक निदेशक का पदभार संभालेंगे. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार रिम्स के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रिम्स के निदेशक का प्रभार सौंपा गया है. विदित हो कि श्री सिन्हा वर्तमान में रिम्स के सर्जरी विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है. अब निदेशक के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद संस्थान के प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी. (नीचे भी पढ़े)
रिम्स के प्रशासनिक संचालन को सुचारू बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है. विदित हो कि गुरुवार को ही रिम्स के निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. स्वास्थ्य विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया. वहीं रिम्स मे सीआईडी को दो टीमों ने अलग अलग मामलों में जांच व पुछताछ भी की है. सीआईडी की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में नामांकन लेने मामले की जांच कर रही है. दूसरी टीम ने संस्थान में सफाई कार्य से जुड़े निविदा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जानकारी हासिल की. जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने रिम्स के डीन, चिकित्सा अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की. साथ ही दोनों टीमों ने मामले जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां भी अपने कब्जे में ली है.







