जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा बगान एरिया में महिला बीते 12 दिन से लापता है. महिला के पति प्रसांत नंदी ने थाना प्रभारी से अपनी पत्नी प्रयंका नदी (31) को सकुशल बरामदी की गुहार लगायी है. प्राप्त जानकारी अनुसार 15 जून की दोपहर करीब 3 बजे प्रियंका अपने दोनों बच्चों को यह कहकर घर से निकली थी कि उनके पिता जहां काम करते वे वहां जा रही है. रात में जब उनके पिता 9.30 बजे घर लौटे पर तो पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी. उन्होंने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने कहा कि वह आपके पास गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद वें आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी ढूंढे. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मोबाइल घर पर ही छोड़ गयी है. परंतु कागजात, जेवर और 3 हजार रुपये लेकर गयी है. फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.







