गिरिडीह: पटना से मोबाइल टॉवर का ट्रांसफार्मर व अन्य सामान गिरिडीह ला रहे टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गयी. लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूद कर अपनी जान बचायी. दमकल व स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. वाहन चालक ने बताया कि सीएनजी सिलेंडर फटने से वाहन में आग लगी. (नीचे भी पढ़े)
आग इतनी तेजी से फैली कि उन्होंने कूद कर अपनी जान बचायी. चालक ने बताया कि वाहन के अंदर रखा उनका मोबाइल फोन, नकदी व जरुरी सामान जलकर राख हो गया. इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







