जमशेदपुर : कथित भाजपा नेता नाजिया इलाही द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कि. जाने के खेलाफ आज जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जुगसलाई निवासी एवं जुगसलाई नगर परिषद् के चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी नीलूफर हुसैन ने इस संबंध में कथित भाजपा नेता नाजिया इलाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई किये जाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि खुद को भाजपा प्रवक्ता बतानेवाली नाजिया इलाही ने हाल ही इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ पूरे देश में मुस्लिम समाज द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है एवं उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है. जमशेदपुर के मुस्लिम समाज में भी नाजिया इलाही के खिलाफ भारी रोष है. इसी क्रम में जुगसलाई निवासी नीलूफर हुसैन ने जुगसलाई थाना पहुंच कर नाजिया इलाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना में सौंपी शिकायत में नीलूफर ने जुगसलाई पुलिस का ध्यान नाजिया इलाही की टिप्पणी की ओर दिलाते हुए कहा गया है कि यदि नाजिया के खिलाफ लगे आरोप सही हैं तो इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं तथा समाज में तनाव एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है. उन्होंने कहा है कि यह केवल एक समुदाय की भावना का प्रश्न नहीं, बल्कि देश की शांति, सामाजिक सौहार्द एवं कानून के सम्मान से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने जुगसलाई पुलिस से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध साक्ष्यों की तत्काल एवं निष्पक्ष जांच कराने एवं यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाएं, तो नाजिया के विरुद्ध भारतीय कानून की संगत धाराओं के तहत तत्काल एफआइआर दर्ज कर कठोर एवं विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने की मांग की है.







