घाटशिला:भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा रविवार को घाटशिला में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया. बैठक में भाजपा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही विशेष रूप से उपस्थित रहे.बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई तथा उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया गया.प्रथम सत्र में जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर), सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.(नीचे भी पढे)

द्वितीय सत्र में पूर्व जिला अध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व जिला पदाधिकारियों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता एवं मजबूत बूथ संगठन है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने संगठनात्मक समन्वय, सक्रिय जनसंपर्क एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया तथा सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया..(नीचे भी पढे)

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया.मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बाबूलाल सोरेन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, काजल महाकुड, देवदत्त साव, हेमन्त नारायण देव, रोहित सिंह परमार, ज्योत्सना मयी बेरा, गीता मुर्मू, राहुल पाण्डे, कृष्णा शर्मा, गौर चन्द्र पात्र, राजाराम महतो, रंगलाल महतो, चन्दना मुर्मू, अशोक अग्रवाल, कृष्णा पाल, दीपक दण्डपात, मोन्टु सिंह, सुजन मन्ना, बृजेश सिंह, सुबोध सिंह, विजय पाण्डेय, कमलकान्त सिंह, शुभेन्दु पात्र ,महादेव महतो, गुरूचरण मार्डी, अमरदीप शर्मा, तनुश्री नन्दा, जयन्त घोष, अशोक पासवान, विजय पाण्डेय, संजय महाकुड़ , काकुली सिंह, दिलीप पांडा, रबीना कौर, सरोज दत्ता समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.







