जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष कुमार पर जानलेवा हमला करने को लेकर पूरे जमशेदपुर में गुस्सा है. मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मृतक हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे. इसके अलावा प्रत्युष के परिवार से भी कुणाल षाडंगी ने मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों परिवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात करायी. (नीचे भी पढ़ें)

यहीं नहीं राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी इस मामले में परिवार से फोन पर बातें की, जिसमें यह कहा गया कि दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा घायल का इलाज कराया जायेगा. एक भी अपराधी नहीं बचेंगे, इसका आश्वासन सरकार की ओर से दिया गया है. इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है. जाहिर सी बात है कि यह मामला अब सरकार के दामन तक पहुंचा है, जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐक्शन में आये है. (नीचे भी पढ़ें)
अब इन पुलिसवालों की बरखास्तगी की कार्रवाई हो सकती है या फिर अपराधिक मुकदमा भी दायर हो सकता है. इसके अलावा परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है. इस मामले के दौरान झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, झामुमो नेता प्रमोद लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.







