• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur congress meets police adg : जमशेदपुर पहुंचे झारखंड पुलिस के एडीजी से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, बढ़ते अपराध को लेकर दिया अल्टीमेटम

jamshedpur congress meets police adg : जमशेदपुर पहुंचे झारखंड पुलिस के एडीजी से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, बढ़ते अपराध को लेकर दिया अल्टीमेटम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमिटी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में एडीजीपी झारखण्ड मनोज कौशिक, वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पाण्डेय से कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिला. जमशेदपुर में हाल ही में डबल डाउन बार के समीप हुई जघन्य आपराधिक घटना के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की गंभीरता पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी शशिभूषण राय प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी नीरज भोक्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अंसार खान, आशुतोष कुमार सिंह, फिरोज खान, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा, लव कुमार निराला, गुरदीप सिंह सोहल, प्रताप यादव, रूबी ठाकुर, शिबु सिंह, रंजीत सिंह के उपस्थिति थे. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मांगपत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में मृत युवक के परिजनों को न्याय दिलाने हेतु उसकी पत्नी को राज्य सरकार की ओर से तत्काल सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, घटना की गंभीरता की अनदेखी करने वाले संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं जिला प्रभारी ने कहा कि डबल डाउन बार में संचालित गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बार के भीतर होने वाले विवादों को रोकने के बजाय बार प्रबंधन द्वारा बाउंसरों के माध्यम से विवाद को सड़क तक पहुंचा दिया जाता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है. प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालक मीरत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी तथा घटना में शामिल बाउंसरों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. (नीचे भी पढ़े)

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि जमशेदपुर में रात 11 बजे के बाद सभी बार एवं रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रभावी प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके लिए सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए. इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल के जिला कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध, असामाजिक तत्वों की सक्रियता तथा बड़े पैमाने पर हो रही मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कठोर नकेल कसना एवं शहर में स्थायी शांति एवं कानून-व्यवस्था स्थापित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. एडीजी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि प्रत्येक बिंदु पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रखने के लिए प्रशासन की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

July 1, 2026
Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
खबर

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

July 1, 2026
Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

July 1, 2026
Next Post
jharkhand labours rescued from tamilnadu : तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में फंसे झारखंड के 42 प्रवासी श्रमिक की हुई वापसी, मृतका का पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचेगा रांची

jharkhand labours rescued from tamilnadu : तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में फंसे झारखंड के 42 प्रवासी श्रमिक की हुई वापसी, मृतका का पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचेगा रांची

jamshedpur bjp : हूल दिवस पर जमशेदपुर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, किया शहीदों को याद

jamshedpur bjp : हूल दिवस पर जमशेदपुर भाजपा ने हूल के नायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, किया शहीदों को याद

Adityapur jeweler attacked : आदित्यपुर में रंगदारी देने से इनकार करने पर जेवर व्यवसायी पह हमला, अपराधियों ने चापड़ मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, जख्मी व्यवसाई टीएमएच में भर्ती,एक आरोपी गिरफ्तार

Adityapur jeweler attacked : आदित्यपुर में रंगदारी देने से इनकार करने पर जेवर व्यवसायी पह हमला, अपराधियों ने चापड़ मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, जख्मी व्यवसाई टीएमएच में भर्ती,एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – मानगो में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur dd bar murder case – हिमांशु सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार, एनकाउंटर की मांग, नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने चोरी हुई मोबाइल अधेड़ को लौटाया

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News