जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद से नया बस्ती में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान रौशन कुमार (25) के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक के घर के बाहर हाई टेंशन बिजली तार गुजर रही है, रोशन घर से बाहर निकल कर कपड़ा सुख रहा था, तभी वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर गया. आनन-फानन में परिजनों से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.







