चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पर शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच पारंपरिक कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. पूजा-अर्चना में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं. मौके पर श्याम मांडी, मुखिया साहेब राम मांडी, मोहन मिश्रा, अरविंद सिंह, संजय सिंह, राहुल बारिक, सूरज दलाई समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







