• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm in AI & digital reform : एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध, सीएम ने कहा – झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुशासन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी पारंपरिक ज्ञान-सम्पदा और स्थानीय बुद्धिमत्ता का आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय कर विकास का एक नया एवं समावेशी मॉडल स्थापित करेगा. झारखंड को प्रौद्योगिकी आधारित विकास का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजन 2050 पर आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (बी2जी) बैठकों की अध्यक्षता की। इन बैठकों का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुशासन, डिजिटल अवसंरचना, नवाचार, क्लाउड तकनीक तथा भविष्य के लिए सक्षम मानव संसाधन विकसित करने हेतु रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना रहा. इस परामर्श में गुगल, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट, आइबीएम, एडब्ल्यूएस, सेल्सफोर्स, टेकस्टार, लेह एआई, मेमसिस सहित कई अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा झारखंड में उभरती तकनीकों के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की. गुगल के प्रतिनिधि लोकेश लोहिया के साथ हुई बैठक में एआई आधारित सुशासन, स्मार्ट हेल्थकेयर, आपातकालीन सेवाओं, भाषा आधारित एआई समाधान तथा डिजिटल स्किलिंग पर चर्चा हुई। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

कंपनी ने राज्य के 3 से 4 लाख के-12 शिक्षकों के लिए तीन माह का एआई प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम संचालित करने का प्रस्ताव दिया. साथ ही, झारखंड सरकार और गुगल के बीच स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (एसओआइ) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव भी रखा गया. बैठक में एआई आधारित एम्बुलेंस प्रबंधन एवं एकीकृत स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ. ओरेकल के सीनियर डायरेक्टर (डेटा प्लेटफॉर्म) तौसीफ सिद्दीकी ने राज्य के एआई, क्लाउड एवं डिजिटल स्किलिंग इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में साझेदारी की इच्छा व्यक्त की. कंपनी ने उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, प्रमाणन, कार्यबल विकास, नवाचार एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर सहयोग का प्रस्ताव रखा. माइक्रोसॉफ्ट के सीटीओ (इंडिया) केशरी अस्थाना के साथ बैठक में सभी सरकारी विभागों के डेटा को एकीकृत करने वाले एआई संचालित डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के विकास पर चर्चा हुई. इसके माध्यम से साक्ष्य-आधारित निर्णय, विभागीय प्रक्रियाओं का स्वचालन तथा डेटा गवर्नेंस को मजबूत करने पर बल दिया गया. साथ ही लो-कोड प्लेटफॉर्म के उपयोग से सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति देने पर भी विचार हुआ. आइबीएम के सीनियर एडवाइजर तल्लीन कुमार ने खनन, स्वास्थ्य, बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा क्षेत्रों के लिए एआई आधारित समाधान प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढ़ें)

कंपनी ने बुद्धिमान डेटा एनालिटिक्स, खनन निगरानी, सुरक्षित डेटा साझाकरण तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एआई समाधान विकसित करने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) का प्रस्ताव दिया. एसएएएस के साथ हुई चर्चा में एआई आधारित एनालिटिक्स, हाइब्रिड क्लाउड, साइबर सुरक्षा एवं इंटेलिजेंट डेटा प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, लीकेज कम करने, सेवा वितरण को बेहतर बनाने तथा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रमों के जरिए संस्थागत क्षमता निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ. एडब्ल्यूएस के प्रिंसिपल एआई स्पेशलिस्ट सचिन पुनयानी के साथ हुई बैठक में सुरक्षित क्लाउड अवसंरचना, एआई आधारित डेटा एकीकरण, डिजिटल गवर्नेंस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), शिक्षा तथा केंद्रीकृत निर्णय समर्थन डैशबोर्ड विकसित करने पर चर्चा हुई। कंपनी ने राज्य में एआई आधारित सुशासन समाधान प्रदर्शित करने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) की भी पेशकश की. बैठक के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों के सुझावों एवं प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया. राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के अंतर्गत आयोजित इन बी2जी बैठकों ने यह स्पष्ट किया कि वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियाँ झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने के प्रति उत्साहित हैं. राज्य सरकार भी नवाचार, डिजिटल अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुशासन और कौशल विकास के माध्यम से झारखंड को देश के अग्रणी डिजिटल एवं निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए  समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित
खबर

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

July 10, 2026
jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

July 9, 2026
Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले
खबर

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

July 9, 2026
Next Post
Jamshedpur mango murder : मानगो में युवक की हत्या लड़की के चक्कर में हुई, मौत की सूचना पर जब लड़की पहुंची तो ऐसे साथियों ने लड़की को भगाया, देखिये – video, पुलिस क्या कह रही, देखिये – video

Jamshedpur mango murder : मानगो में युवक की हत्या लड़की के चक्कर में हुई, मौत की सूचना पर जब लड़की पहुंची तो ऐसे साथियों ने लड़की को भगाया, देखिये - video, पुलिस क्या कह रही, देखिये - video

Jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर के डीडी बार कांड का मुख्य अपराधी का नाटकीय तरीके से हुआ कोर्ट में सरेंडर, बागबेड़ा के एक शराब कारोबारी के सहयोग से लिखी गयी आत्मसमर्पण की पटकथा

Jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर के डीडी बार कांड का मुख्य अपराधी का नाटकीय तरीके से हुआ कोर्ट में सरेंडर, बागबेड़ा के एक शराब कारोबारी के सहयोग से लिखी गयी आत्मसमर्पण की पटकथा

Jharkhand proud : जमशेदपुर के अधिराज मित्रा बने फिडे मास्टर, झारखंड के सर्वोच्च रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Jharkhand proud : जमशेदपुर के अधिराज मित्रा बने फिडे मास्टर, झारखंड के सर्वोच्च रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day friday 10th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 10 जुलाई 2026

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand industry development : झारखंड ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर किए हस्ताक्षर, 99 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित

jamshedpur dd bar case : बिष्टुपुर डीडी बार केस में भाजपा नेता नीरज सिंह और मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा तीन दिनों के रिमांड पर, फरार राहुल दुबे के सरेंडर करने की खबर को लेकर जमशेदपुर कोर्ट की रही घेराबंदी

Jamshedpur bike accident : टेल्को गोपेश्वर पार्क के पास तेज रफ्तार स्प्लेंडर खड़ी टाटा मैजिक से टकराई, तीन युवक पुलिस के हवाले

jharkhand election commission : मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची, विगत एसआइआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्युमेंट

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा एवं बीटेक छात्रों के लिए पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का आयोजन, नवाचार कौशल का विकास की दिखी राह

tata steel rafting : टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन, हॉट स्ट्रिप मिल बनी विजेता, सीआरएम बारा उपविजेता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News