जमशेदपुर : टाटा स्टील के उत्पादन और डिलीवरी में बढ़ोत्तरी हो गयी है. कंपनी की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-2027 के उत्पादन और डिलीवरी का आंकड़ा जारी किया है. इसके तहत टाटा स्टील के भारत में स्टील के उत्पादन और डिलीवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. इसके तहत टाटा स्टील भारत में बीते वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 5.23 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हुआ था जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 5.82 मिलियन टन का उत्पादन हुआ है. वहीं, टाटा स्टील भारत में स्टील का डिलीवरी बीते वित्तीय वर्ष में 4.75 मिलियन टन हुआ था, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 5.17 मिलियन टन की स्टील डिलीवरी हुई है.

नीदरलैंड प्लांट में स्टील के उत्पादन और डिलीवरी में कमी दर्ज की गयी है. टाटा स्टील के नीदरलैंड प्लांट में पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 1.70 मिलियन टन का स्टील उत्पादन हुआ था जबकि इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 1.55 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हुआ. वहीं, नीदरलैंड में इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में 1.40 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी हुई जबकि बीते वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 1.50 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी हो पायी. टाटा स्टील के थाइलैंड में 0.33 मिलियन टन का उत्पादन पिछले साल की प्रथम तिमाही में हुआ था और इस साल भी प्रथम तिमाही में उतना ही उत्पादन हो रहा है. वहीं, स्टील की डिलीवरी थाइलैंड में बीते साल की तिमाही में 0.34 मिलियन टन हुआ था जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 0.33 मिलियन टन स्टील की डिलीवरी की गयी. टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में बेहतर प्रोडक्शन किया गया है. वहीं, ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट में प्रथम तिमाही में 0.9 मिलियन टन की बढ़ोत्तरी हुई है. टाटा स्टील की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि कंपनी के डाउनस्ट्रीम बिजनेस ट्यूब, टिनप्लेट, वायर, कलर का ग्रोथ हो रहा है और प्रथम तिमाही में बेहतर प्रोडक्शन और डिलीवरी हुई है. टाटा सटील ने अपने आशियाना के प्रोडक्ट व ऑनलाइन सेल डिजिसीआ के जरिये 2200 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसमें करीब 61 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है.







