• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum chamber meeting with ficci sharjah : सिंहभूम चैंबर व फिक्की शारजाह के अधिकारियों व उद्यमियों की बी2बी बैठक, वैश्विक व्यापार के नए अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

July 9, 2026
in खबर
0
Singhbhum chamber meeting with ficci sharjah : सिंहभूम चैंबर व फिक्की शारजाह के अधिकारियों व उद्यमियों की बी2बी बैठक, वैश्विक व्यापार के नए अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र में व्यापार, उद्योग एवं आर्थिक विकास को निरंतर नई दिशा देने वाले सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की शारजाह सरकार के शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री (एसएआइएफ) जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्यमियों की विशेष वन-टु-वन बिजनेस मीटिंग गुरुवार 9 एवं शुक्रवार 10 जुलाई को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में आयोजित हो रही है. शारजाह सरकार के प्रतिनिधिमंडल में अली अल मुतावा एवं शोएब इब्राहिम खतीब शामिल हैं, जबकि फिक्की की ओर से सेजल सिंह उपस्थित रहीं. सिंहभूम चैंबर की ओर से अध्यक्ष मानव केड़िया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, उपाध्यक्ष (कराधान एवं वित्त) राजीव अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य पंकज पटेल, कमल लाढ़ा एवं बजरंग अग्रवाल उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक के दौरान एसएआइएफ जोन के अधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन पिछले 30 वर्षों से सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है तथा यह उनका जमशेदपुर का पांचवां दौरा है, जो इस क्षेत्र की व्यावसायिक संभावनाओं में उनकी निरंतर रुचि को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में एसएआइएफ जोन में लगभग 8,500 कंपनियां संचालित हैं, जिनमें लगभग 60 प्रतिशत भारतीय कंपनियां हैं. जहां विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना एवं उद्योग-अनुकूल नीतियां उपलब्ध हैं. अधिकारियों ने भारतीय उद्यमियों को शारजाह में उद्योग एवं व्यापार स्थापित करने हेतु उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वहां औद्योगिक भूखंड, आधुनिक वेयरहाउस, आवश्यक आधारभूत सुविधाएं, श्रमिक आवास सहित अनेक सुविधाएं आकर्षक शर्तों पर उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अतिरिक्त शून्य कस्टम ड्यूटी, शून्य कर, रेजिडेंट वीजा, स्थानीय बैंक खाता खोलने की सुविधा तथा मात्र 60 मिनट में कंपनी पंजीकरण जैसी विशेष सुविधाएं एसएआइएफ जोन को भारतीय निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक बनाती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कोल्हान क्षेत्र के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शारजाह सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनुकूल व्यापारिक वातावरण एवं सुविधाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र के उद्यमी मध्य-पूर्व में अपने व्यवसाय का सफल विस्तार कर सकेंगे तथा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करेंगे.उन्होंने बताया कि शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री (एसएआइएफ) जोन के अधिकारी जमशेदपुर के उद्यमियों के साथ वन-टु-वन बी2बी बैठकें कर रहे हैं. आज, 9 जुलाई से प्रारंभ हुई यह मीटिंग कल 10 जुलाई की दोपहर तक जारी रहेंगी, जिससे सहभागी उद्यमियों को शारजाह में निवेश, व्यापार एवं उद्योग विस्तार की संभावनाओं को निकट से समझने का अवसर मिलेगा. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने फिक्की एवं शारजाह सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संवाद स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. चैंबर ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि कोल्हान क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान एवं विस्तार मिल सके.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur two arrested in mango murder case : मानगो के राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की फिराक में था गिरोह, पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा गोली के साथ दो को पकड़ा
खबर

Jamshedpur two arrested in mango murder case : मानगो के राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की फिराक में था गिरोह, पुलिस ने देसी कट्टा व जिंदा गोली के साथ दो को पकड़ा

October 24, 2026
bihar politics- जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द की सिफारिश
खबर

bihar politics- जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द की सिफारिश

October 24, 2026
Jharkhand proud : झारखंड के कृषि निर्यात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब्दुल हमीद खान को मिला ‘रियल लाइफ हीरो’ अवॉर्ड, झारखंड को किया सम्मान को समर्पित
खबर

Jharkhand proud : झारखंड के कृषि निर्यात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब्दुल हमीद खान को मिला ‘रियल लाइफ हीरो’ अवॉर्ड, झारखंड को किया सम्मान को समर्पित

October 24, 2026
Next Post
Adityapur purendra meets  esic hospital superintendent : आदित्यपुर ईएसआइसी अस्पताल के अधीक्षक डॉ पीके सिंह से मिले पुरेंद्र, अस्पताल में बेड बढ़ाने सहित अनेक मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

Adityapur purendra meets  esic hospital superintendent : आदित्यपुर ईएसआइसी अस्पताल के अधीक्षक डॉ पीके सिंह से मिले पुरेंद्र, अस्पताल में बेड बढ़ाने सहित अनेक मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

jamshedpur driving licence camp : बहरागोड़ा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित, 207 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

jamshedpur driving licence camp : बहरागोड़ा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित, 207 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

jamshedpur certificate : जमशेदपुर में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

jamshedpur certificate : जमशेदपुर में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News