जमशेदपुर : जमशेदपुर की ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए डुमरिया के खैरबनी से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी यहां से बैठकर पंजाब के युवक के खाते से 3 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने इनके पास से स्मार्टम फोन, एसबीआई का एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया है. इस संबंध में डुमरिया थाना क्षेत्र के एनसीसीआरपी पोर्टल के प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार आरोपियों में डुमरिया के खैरबनी निवासी विकाश बारिक (20) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31) शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
पंजाब के पीड़ित की शिकायत से खुला राज : जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पंजाब के निवासी करन जैन ने साइबर ठगी की एक शिकायत बिष्टुपुर साइबर थाना और डुमरिया में दर्ज करायी थी, जिसमें उनसे 3 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की गयी. इस शिकायत के बाद मुसाबनी के डीएसपी ने नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की मदद से विकाश बारिक (20) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31) को डुमरिया के खैरबनी से गिरफ्तार किया गया. वहीं उसने एक अन्य साथी घाटशिला के दहीगोड़ा निवासी कृष्णा ओझा का नाम बताया, जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. दोनों की निशानदेही पर साइबर फॉर्ड में इस्तेमाल किये गये दस्तावेजों एवं मोबाइल बरामद किया गया. दोनों के मोबाइल फोन के गुगलपे का ट्रांजेक्शन विवरण चेक किया गया तो पाया गया कि दोनों के मोबाइल नंबर से अवैध ट्रांजेक्शन हुए है. ये तीनों मिलकर काम करते थे. एनसीसीआरपी पोर्टल के प्रतिबिम्ब ऐप के माध्यम से पंजाब के करण जैन को लिंक भेज कर साइबर ठगी की थी. (नीचे भी पढ़ें)

फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं दो अन्य साइबर ठगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.







