• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand stakeholders meeting : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान औद्योगिक निवेश एवं विकास पर केंद्रित उच्चस्तरीय मंथन, झारखंड को अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने पर जोर

Jharkhand stakeholders meeting : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान औद्योगिक निवेश एवं विकास पर केंद्रित उच्चस्तरीय मंथन, झारखंड को अग्रणी निवेश गंतव्य बनाने पर जोर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. “औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश” विषय पर आयोजित इस उच्चस्तरीय सत्र में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा विकास साझेदारों ने भाग लिया और झारखंड को देश के अग्रणी औद्योगिक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. इस सत्र की अध्यक्षता उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की. उन्होंने राज्य सरकार की निवेशकों के अनुकूल वातावरण विकसित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि झारखंड प्रगतिशील नीतियों, कुशल मानव संसाधन तथा विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के माध्यम से औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

परिचर्चा के दौरान झारखंड के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर करने, निजी निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक अवसंरचना का विस्तार करने, क्षेत्र-विशिष्ट निवेश अवसरों को बढ़ावा देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही सार्वजनिक-निजी भागीदारी को मजबूत करने, सतत औद्योगिकीकरण को गति देने तथा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का बेहतर उपयोग कर दीर्घकालिक आर्थिक विकास सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. विशेषज्ञों ने खनन, विनिर्माण, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स तथा उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में झारखंड की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए नीति की स्थिरता, नवाचार, तकनीक के उपयोग तथा परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि झारखंड देश के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में शामिल हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

विचार-विमर्श का समापन सरकार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की इस साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि सभी हितधारक मिलकर झारखंड को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में कार्य करेंगे. इस सत्र से प्राप्त सुझाव राज्य की दीर्घकालिक औद्योगिक विकास रणनीति को मजबूत करने के साथ-साथ भारत की विकास यात्रा में झारखंड की भूमिका को और सशक्त करेंगे. इस अवसर पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों उद्योग और पर्यटन के माध्यम से हमारी तथा मुख्यमंत्री की स्पष्ट सोच है कि झारखंड में ही ऐसे अवसर सृजित किए जाएँ, जिससे राज्य के लोगों को रोजगार और आजीविका के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े. पर्यटन के क्षेत्र में देश के कई राज्यों ने उल्लेखनीय कार्य किया है और हम इस दिशा में कुछ पीछे रहे हैं. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की अपार संभावनाओं को साकार करने तथा पर्यटन एवं औद्योगिक विकास के माध्यम से नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. (नीचे भी पढ़ें)

उद्योग को राज्य की आवश्यकता है और राज्य को उद्योग की. सरकार और उद्योग जगत की मजबूत साझेदारी से ही निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. इस परिचर्चा का संचालन उद्योग, खान एवं भू-तत्व विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल ने किया. पैनल में वीके शर्मा (उपाध्यक्ष, जिंदल समूह), सिद्धार्थ रूंगटा (अध्यक्ष, रूंगटा समूह), निवृति राय (प्रबंध निदेशक, इन्वेस्ट इंडिया), डीबी सुंदर रामम (उपाध्यक्ष, टाटा स्टील) तथा देवयानी खंखोजे (प्रेसिडेंट–कॉरपोरेट अफेयर्स, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड) ने अपने विचार साझा किए. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur five arrested in rohit munda murder case : परसुडीह के रोहित मुंडा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur five arrested in rohit munda murder case : परसुडीह के रोहित मुंडा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 10, 2026
Jamshedpur bhikhari Thakur remembered : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् ने स्व भिखारी ठाकुर को किया याद, पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने की उनके नाटकों की चर्चा
खबर

Jamshedpur bhikhari Thakur remembered : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् ने स्व भिखारी ठाकुर को किया याद, पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने की उनके नाटकों की चर्चा

July 10, 2026
West singhbhum dgp review meeting : सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों और ब्राउन शुगर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार जल्द, डीजीपी ने चाईबासा में कोल्हान के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
खबर

West singhbhum dgp review meeting : सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों और ब्राउन शुगर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार जल्द, डीजीपी ने चाईबासा में कोल्हान के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

July 10, 2026
Next Post
csir nml Jamshedpur : सीएसआईआर-जिज्ञासा वर्चुअल प्रयोगशाला कार्यक्रम, कदमा बाल्दविन स्कूल के बच्चों ने प्रयोगशाला को नजदीक से जाना

csir nml Jamshedpur : सीएसआईआर-जिज्ञासा वर्चुअल प्रयोगशाला कार्यक्रम, कदमा बाल्दविन स्कूल के बच्चों ने प्रयोगशाला को नजदीक से जाना

Jamshedpur maiya samman yojna : जमशेदपुर में मंईयां सम्मान योजना के 2.85 लाख से अधिक को भेजी गयी राशि, सर्वजन पेंशन योजना के 2.48 लाख से अधिक लाभुक को जून माह की राशि का किया गया भुगतान

Jamshedpur maiya samman yojna : जमशेदपुर में मंईयां सम्मान योजना के 2.85 लाख से अधिक को भेजी गयी राशि, सर्वजन पेंशन योजना के 2.48 लाख से अधिक लाभुक को जून माह की राशि का किया गया भुगतान

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार

Jharkhand tourism : राष्ट्रीय हितधारक परामर्श में झारखंड ने पर्यटन निवेश की अपार संभावनाओं पर हुआ गहन विमर्श, होम स्टे नीति लायेगी सरकार, फाइव स्टार होटलों का भी होगा विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur five arrested in rohit munda murder case : परसुडीह के रोहित मुंडा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur bhikhari Thakur remembered : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् ने स्व भिखारी ठाकुर को किया याद, पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने की उनके नाटकों की चर्चा

West singhbhum dgp review meeting : सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों और ब्राउन शुगर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार जल्द, डीजीपी ने चाईबासा में कोल्हान के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Jharkhand deoghar health camp : भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर एनीमिया जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित, सेंट मेरीज स्कूल में 300 छात्राओं की कराई गई स्वास्थ्य जांच

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur five arrested in rohit munda murder case : परसुडीह के रोहित मुंडा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur bhikhari Thakur remembered : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् ने स्व भिखारी ठाकुर को किया याद, पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने की उनके नाटकों की चर्चा

West singhbhum dgp review meeting : सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों और ब्राउन शुगर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार जल्द, डीजीपी ने चाईबासा में कोल्हान के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Jharkhand deoghar health camp : भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर एनीमिया जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित, सेंट मेरीज स्कूल में 300 छात्राओं की कराई गई स्वास्थ्य जांच

Jamshedpur tata motors convoy drivers benefit : टाटा मोटर्स के कन्वाई चालकों के लिए बड़ी राहत, चेसिस ले जाते दुर्घटना में मौत पर मिलेगा ₹15 लाख का बीमा

Jamshedpur tinplate union college : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News